
Written by
Bureau Report
उत्तर प्रदेश में संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया आसान, योगी सरकार का बड़ा फैसला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर योगी सरकार ने बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे (पार्टीशन डीड) पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में बड़ी छूट देने का निर्णय लिया है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस फैसले से अब परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति का कानूनी और पारदर्शी हस्तांतरण आसान होगा। अब तक अधिक स्टांप ड्यूटी के कारण लोग बंटवारे से बचते थे या आपसी सहमति के बावजूद कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते थे, जिससे भविष्य में विवाद और मुकदमेबाजी बढ़ जाती थी।









