
Written by
Bureau Report
जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जस्टिस सूर्यकांत ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई का स्थान लिया है। उनके नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक सुधार, तकनीकी अपग्रेडेशन और लंबित मामलों के निपटारे पर विशेष जोर दिए जाने की उम्मीद है।







