
Written by
Bureau Report
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ‘विवेकानंद और मोदी दो युगपुरुष, जिन्होंने भारत की दशा व दिशा बदली’ पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक भारत के नवजागरण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी कड़ी को समझने का अवसर प्रदान करती है।









