
Written by
Bureau Report
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
सोनभद्र से धर दबोचा गया वांटेड नक्सली उमेश सिंह
उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सोनभद्र से 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली उमेश सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उमेश सिंह झारखंड से वांटेड था और उस पर कई मामलों में लंबे समय से तलाश जारी थी।
एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली करीब 2 दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।








