लखीमपुर खीरी नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उग्र और हिंसक झड़पों में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। अशांति की स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार देर रात गौरीफंटा बॉर्डर पर पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। नागपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा—“भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता! गौरीफंटा में पैदल गश्त कर हालात की समीक्षा की। सीमा सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।”इसी बीच, सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल की जेल से भागे पांच कैदियों को पकड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक, ये कैदी नेपाल से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। SSB ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लोकल पुलिस और अन्य एजेंसियां भी इस मामले में तफ्तीश कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) और भारतीय SSB के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। खुफिया विभाग भी बॉर्डर की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है ताकि किसी भी उपद्रवी तत्व को भारतीय सीमा में घुसने से रोका जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि सीमा पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और स्थिति से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए गए









