Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खीरी की 64 बेटियां बनीं मुख्य सेविका

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
सुयश शुक्ला

लखीमपुर जिले के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित खीरी जिले की 64 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement Box

इस अवसर पर खीरी की बालिकाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।विशेष बात यह रही कि सुदूरवर्ती वनक्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली थारू जनजाति की 11 बालिकाओं का भी चयन मुख्य सेविका पद पर हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को जनजातीय समाज की बेटियों की मेहनत और बदलते परिवेश का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में खीरी जिले की नवचयनित मुख्य सेविका गुरप्रीत कौर और थारू जनजाति क्षेत्र की पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री के हाथों से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अपने सपनों को नई उड़ान दी। वहीं सुरमा गांव की नंदोराना से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। बताते चलें कि डीपीओ भारत प्रसाद की देखरेख में यह सभी 64 नव चयनित मुख्य सेविका लोकभवन पहुंची थी।सीएम से संवाद कर झलकी मुस्कान, बोलीं- पारदर्शी भर्ती से बदली जिंदगी सीएम योगी ने संवाद कर बढ़ाया हौसला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बुधवार को जिले की सुरमा गांव की नंदोराना की खुशी देखने लायक थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आमने-सामने संवाद का मौका मिला तो उनकी आंखों में चमक और चेहरे पर आत्मविश्वास झलक उठा। नंदोराना ने बताया कि कठिन हालातों में पढ़ाई जारी रखी। प्रदेश सरकार की पारदर्शी व सूचितापूर्ण भर्ती प्रक्रिया ने उन्हें नया जीवन दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी व पूरी प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। गौरतलब है कि नंदोराना अब तक शिक्षामित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वह अब मुख्य सेविका के रूप में कार्यभार संभालेंगी।सुरमा गांव की नंदोराना बताती हैं कि मुख्यमंत्री जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। पारदर्शी भर्ती ने हमें सम्मान और नई पहचान दी है।बताते चलें कि लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी नवचयनित मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं जनपद की 64 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को लोक भवन में मा.मुख्यमंत्री जी से नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल चयनित मुख्य सेविकाओं की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण भी है। अब आप सब पर बच्चों के पोषण, शिक्षा और समाज में जागरूकता लाने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाकर आप आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवार सकती हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp