
Written by
Bureau Report
कार, मोबाइल, तेल-साबुनः नए GST में क्या होगा सस्ता

सूत्रों के मुताबिक नए GST सुधारों के तहत सरकार केवल 2 टैक्स स्लैब – 5% और 18% पर काम कर रही है। इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। संभावना है कि 28% वाली चीजें 18% स्लैब में, जबकि 12% वाली 5% स्लैब में चली जाएंगी। सूत्रों की मानें तो इससे डेली ग्रोसरी, जूते-चप्पल, कपड़े, छोटे घरेलू एप्लायंसेज, स्टेशनरी, प्रोसेस्ड फूड 5%, जबकि छोटे चौपहिया, दोपहिया वाहन, बड़े घरेलू उपकरण 18% स्लैब में आ सकते हैं।









