Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुजरात विमान हादसा: CM भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से कई की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मुख्यमंत्री पटेल ने अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि इलाज में कोई कसर न छोड़ी जाए। उन्होंने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद प्रदान करेगी। राहत और बचाव कार्यों में NDRF की टीमें लगातार जुटी हैं और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

Advertisement Box

राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 भी जारी किया है ताकि परिजन अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस दुखद दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp