Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड विजिट और योजनाओं का जमीनी मूल्यांकन करने के निर्देश दिए”

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के आला अधिकारियों को वीकेंड में फील्ड विजिट करने और योजनाओं का जमीनी मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारियों को अनावश्यक रूप से राज्य मुख्यालय न बुलाया जाए, बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें और समीक्षा की जाए।

रविवार शाम को बजट आवंटन, खर्च और वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की प्रगति सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने ‘मिशन कर्मयोगी’ को प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों से जोड़ने की बात की। इसके तहत कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement Box

सीएम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता जताते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों के इम्पैनलमेंट नियमों को सरल किया जाए। उन्होंने 80 मेडिकल कॉलेजों की सही संचालन के लिए नियमित मॉनिटरिंग का आदेश भी दिया।

बजट आवंटन और खर्च की समीक्षा करते हुए उन्होंने कुछ विभागों के बजट खर्च की स्थिति पर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों से इसे सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने नीतिगत सुधारों के लिए सरकार की तत्परता का भी जिक्र किया और कहा कि मिशन वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की सफलता के लिए सभी विभागों को अपनी भूमिका निभानी होगी।

सीएम ने कई अन्य निर्देश भी दिए, जिनमें 25 मार्च को सरकार के आठ साल पूरे होने पर हर जिले में तीन दिवसीय मेला आयोजित करने, आवास विभाग की बिना बिकी संपत्तियों का निस्तारण और पुलिस लाइंस निर्माण की मॉनिटरिंग शामिल हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp