Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

गोरखपुर, 16 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में 150 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका विश्वास, सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है और किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Advertisement Box

जनता दर्शन में पहुंचे जरूरतमंद, सीएम ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री खुद जनता के बीच पहुंचे और एक-एक व्यक्ति से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिन लोगों ने ज़मीन विवाद, पेंशन, पुलिस मामलों या स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गुहार लगाई थी, उन्हें सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद

जनता दर्शन में आए कई लोगों ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को मरीजों के इलाज से जुड़ा एस्टिमेट मंगाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सख्त निर्देश: प्रशासनिक अधिकारी तुरंत करें समाधान

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों पर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को टालने या लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सरकार के त्वरित समाधान प्रक्रिया से संतोष जताया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp