अवध सूत्र पर बड़ी खबरें
लखनऊ-सीएम योगी का लापरवाह अफसरों पर कड़ा एक्शन, लापरवाह 5 ADM FR और 3 SDM से जवाब तलब, जनहानि,क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने में लापरवाही , लापरवाह ADM एफआर को सौंपी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि, 2 दिन में संतोषजनक न देने पर हो सकती है कार्रवाई, कानपुर देहात के आपदा विशेषज्ञ को किया निलंबित , बांदा, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर के ADM FR को प्रतिकूल प्रविष्टि, सुल्तानपुर,मुजफ्फनगर के ADM FR को प्रतिकूल प्रविष्टि, सिद्धार्थनगर एसडीएम सदर ललित मिश्रा से जवाब तलब, शादाबाद SDM संजय सिंह से भी जवाब तलब किया, अतरौली SDM अनिल कुमार से मांगा स्पष्टीकरण।
लखनऊ- यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाला गिरफ्तार, देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला शातिर अरेस्ट, विदेश की अंतर्राष्ट्रीय कॉल को करता था परिवर्तित, अशरफ को सिम बॉक्स,उपकरणों के साथ पकड़ा, जौनपुर के बक्सा थाने के ग्राम दिल्लीपुर में अरेस्ट, एक राउटर, 64 प्री एक्टीवेटेड सिम,5 मोबाइल बरामद।
लखनऊ-देश के बाहर फर्जी ID पर सिम भेजने वाला गिरफ्तार, थाईलैंड, नेपाल-कम्बोडिया, हॉगकॉग के कॉल सेन्टरों को देता था सिम, फर्जी आईडी से सिम लेकर लोगों के साथ करता था धोखाधड़ी , सिम सप्लाई करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, STF ने राहुल सिन्हा को कोलकाता से किया गिरफ्तार।
लखनऊ-राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा की बजट पर प्रतिक्रिया, ‘विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने वाला बजट’, युवाओं को भविष्य की चिन्ता से मुक्त करेगा बजट-दिनेश, ‘बजट भारत की सुनहरे भविष्य की तस्वीर का दस्तावेज’, देश की जनता के मन के अनुरूप है केन्द्रीय बजट-दिनेश।
गाजीपुर-बजट पर बोले सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर , ये बजट सबके लिए अच्छा है- ओमप्रकाश राजभर, योगी की बैठक को छोड़ केशव प्रसाद से मिलने की बताई वजह, योगी जी से वजह बताया था, उन्होंने दी थी इजाजत- ओमप्रकाश, आउटसोर्स में आरक्षण के मुद्दे पर बोले राजभर, ये बीएसपी के समय की मांग, सरकार इसके पक्ष में-राजभर, ‘बेदीराम, सुभासपा विधायकों के लिए बोले ये सब सपा कोटे के है।
लखनऊ-बजट पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया, आज का बजट उद्योगपतियों को खुश करने वाला-आजाद, ‘ये बजट मजदूर,किसान,बेरोजगारों,बहुजनों को निराश करने वाला’, यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है- आजाद, देश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है- आजाद,‘140 करोड़ जनता की मूलभूत सुविधाओं के अपेक्षित बजट नही।
कन्नौज -डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, जिला अस्पताल स्थित एनआरसी वार्ड पहुंचे डीएम, भर्ती अतिकुपोषित बच्चों का डीएम ने जाना हाल, सुविधाओं की जानकारी लेकर डीएम ने दिये निर्देश, अतिकुपोषित बच्चों, माताओं को मिल रहा बेहतर इलाज-डीएम, जल्द एनआरसी वार्ड में और बेड बढाने की डीएम ने कही बात।
संतकबीरनगर- हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, राजस्व टीम ने अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया, सास-बहू ने कलेक्ट्रेट में सुसाइड का कोशिश की थी, खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का किया था प्रयास, 8 जून को पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या हुई थी, हत्यारोपियों का सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण है।
मेरठ -डीएम के आदेश पर अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी, अवैध तरीके से संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर छापा, मेरठ डीएम को कॉलर ने कॉल के माध्यम से दी सूचना, डिप्टी सीएमओ और एसडीएम की संयुक्त छापेमारी , अवैध नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र में मिले 24 मरीज़, छापेमारी के दौरान केंद्र संचालिका निशि चौधरी फरार, बरामद मरीजों को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया, अवैध रूप से संचालित था नवजीवन दान नशा मुक्ति केंद्र, डिप्टी सीएमओ ने कराया संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परतापुर इलाके की साईधाम कॉलोनी में हो रहा था संचालन MRT 13
प्रतापगढ़- बाजार गई किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला, आरोपियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची पुलिस प्रशासन, घर व जमीन पर नापजोख शुरू होने से मचा हड़कंप,, गैंगरेप की वारदात के बाद से सभी आरोपी हैं फरार, किशोरी से रेप के बाद आरोपियों ने बनाई थी हत्या की योजना, केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को तलाश रही पुलिस, पट्टी इलाके में हुई थी किशोरी से गैंगरेप की वारदात।
रायबरेली- शातिर चोर को चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ा, ग्रामीणों ने चोर को पेड़ से बांधकर पीटा, चोर का साथी मौके से हुआ फरार, फतेहपुर का रहने वाले बताया जा रहे चोर, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, साथी की तलाश में जुटी पुलिस, आटा चक्की मशीन से बैटरी चोरी कर रहे थे , लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव की घटना।
आगरा- प्राइवेट विज्ञापन एजेंसी एलेक्स फर्म का एक और कारनामा, ट्रैफिक आइलैंड बनाने के नाम पर एजेंसी की मनमानी, ट्रैफिक आईलैंड और बैकलेड यूनीपोल से ढके CCTV कैमरे, कई वारदातों का इन्हीं सीसीटीवी कैमरे से हुआ था खुलासा, विज्ञापन एजेंसी ने शहर में लगाए मन मुताबिक ट्रैफिक आइलैंड , एजेंसी की मनमानी के आगे विज्ञापन प्रभारी नतमस्तक, अधिकारियों की शिकायत के बाद एजेंसी को नोटिस मिले थे, नोटिस के बाद भी विज्ञापन एजेंसी पर नहीं हुई कार्रवाई।
मुरादाबाद- लेक्मे एकेडमी के बाहर हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, एकेडमी प्रबंधन पर ब्रेन वॉश के प्रयास का आरोप, लेक्मे एकेडमी में कोर्स कर रही युवतियों का आरोप, हिंदू संगठनों ने लेक्मे एकेडमी का पुतला फूंका, एकेडमी के बाहर हिन्दू संगठन कर रहे है नारेबाजी, सिविल लाइन थाने की कांठ रोड है लेक्मे एकेडमी।
अयोध्या- बजट पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी बोले, मोदी सरकार का यह बजट स्वागत योग्य- इकबाल अंसारी, बजट में इसमें बहुत सी चीजों में छूट दी गई- इकबाल अंसारी, विपक्ष जो कह रहा सरकार को उसपर भी ध्यान देना चाहिए, विपक्ष सरकार की कमियों के बारे में बताता है- इकबाल अंसारी, मोबाइल के दाम तो कम किए,लेकिन आम लोग रिचार्ज नहीं कर पा रहे।
कानपुर- ऐश्वर्या आत्महत्या कांड के सभी आरोपी बरी, आरोपी दारोगा अजय, ममता तिवारी, अनिकेत तिवारी बरी, एडीजे सप्तम आजाद सिंह की कोर्ट ने सुनाया फैसला, 4 अप्रैल 2018 को छात्रा ने की थी आत्महत्या, दोस्त, सीनियर से परेशान होकर की थी आत्महत्या, आरोपियों ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी थी धमकी, कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुआ था ऐश्वर्या आत्महत्या कांड।
हमीरपुर – दबंगों ने मजदूर को बंधक बनाकर जमकर की मारपीट, मजदूर को रोड से उठाकर कमरे में ले जाकर की मारपीट, लात-घूसों से बेरहमी से की मजदूर की दबंगों ने की पिटाई, मारपीट का दबंगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, पड़ोसियों ने मजदूर की आवाज सुनकर दबंगों से बचाया, पीड़ित मजदूर ने पुलिस से लगाई न्याय के गुहार, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 का मामला।
कानपुर – ट्रेन में छात्रा से छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी, बिल्हौर स्टेशन पर युवक की जमकर पिटाई, छात्रा के सामने अश्लील गाना गा रहा था युवक, छात्रा नें दोस्तों को बुलाकर प्लेटफार्म पर युवक को पिटवाया, पिटाई के बाद युवक को जीआरपी के सुपुर्द किया, कासगंज जा रही एक़्सप्रेस ट्रेन का मामला।
मुरादाबाद – सामने आया भूमाफियाओं का हैरान करने वाला कारनामा, नजूल की सरकारी भूमि को बिल्डरों के हाथ बेच डाला, तत्कालीन भ्रष्ट अधिकारियों, भूमाफियाओं ने मिलकर किया खेल, नजूल की भूमि पर बिल्डरों ने बनवा डाले आलीशान शोरूम, नगर आयुक्त की जांच में हुआ खुलासा, मुक्त कराई जाएगी नजूल की भूमि- नगर आयुक्त , सिविल लाइन क्षेत्र में जैन मंदिर के पास बेची गई जमीन।
मुजफ्फरनगर – मुज़फ्फरनगर रोडवेज बस खाई में पलटी, बाइक को बचाने में अनियंत्रित हुई बस, हादसे के दौरान बस में मौजूद थे 32 यात्री, बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित, कश्मीरी गेट से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज बस, खतौली कोतवाली के भंगेला चौकी का मामला।
दिल्ली-NEET UG मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, NEET UG की परीक्षा दोबारा नहीं होगी-CJI, परीक्षा में खामी के पर्याप्त सबूत नहीं-CJI, दोबारा परीक्षा से छात्रों पर असर- CJI, दोबारा परीक्षा कराने की मांग सही नहीं-CJI.
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की बजट पर प्रतिक्रिया, पीएम मोदी का हमारे राज्य से विशेष लगाव है-सीएम, हर बजट में उत्तराखंड को सौगात मिलती रही है-सीएम, यह बजट विकसित भारत की झलक दिखाएगा-सीएम, जिसे 2047 तक बनाने का संकल्प लिया गया है-सीएम , बजट में दैवीय आपदा के लिए मदद का ऐलान-सीएम, ‘बजट 2024 में उत्तराखंड में मदद उपलब्ध कराई जाएगी’, स्पेशल सहायता पैकेज के लिए पीएम का आभार- सीएम, केंद्रीय बजट में युवाओं का उत्थान सुनिश्चित होगा-CM.









