Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र न्यूज़

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज आगरा औऱ अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे सीएम, सुबह 11.40 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे, रामवीर क्रीडा स्थल किरावली, आगरा में जनसभा, दोपहर 2 बजे नुमाइस ग्राउंड, अलीगढ़ जाएंगे, प्रधानमंत्री मोदी जी की जनसभा में सम्मिलित रहेंगे।

Advertisement Box

लखनऊ- आदित्य श्रीवास्तव का स्वागत समारोह एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस, आदित्य श्रीवास्तव को UPSC परीक्षा में प्रथम रैंक मिला, CMS कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आज 2.15 बजे पीसी करेंगे, आज दोपहर 1.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे आदित्य , अमौसी एयरपोर्ट पर आदित्य श्रीवास्तव का भव्य स्वागत होगा।

लखीमपुर- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज का कार्यक्रम, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम, भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र के कार्यक्रम में होंगे शामिल, मिडनिया के मैरिज लॉन में कार्यक्रम का आयोजन।

अलीगढ़ – आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलीगढ़ में रैली, आज दोपहर 1.50 बजे पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से उतरेंगे , दोपहर 2 बजे नुमाइश ग्राउंड मंच पर पहुंचेंगे पीएम मोदी, 2.40 बजे जनसभा को प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित, 2.55 बजे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर करेगा प्रस्थान, सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में रहेंगे मौजूद।

कानपुर- तेज रफ्तार डंपर ने 2 लोगों को रौंदा, कार के पहिए में हवा भरवा रहे थे दोनों, हादसे में युवक और महिला की हुई मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में लिया, सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के सेन पुलिस चौकी का मामला।

आगरा – पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, शादी में जाने को लेकर दोनों में हुई थी कहासुनी, गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, कुल्हाड़ी के हमले से महिला की मौके पर हुई मौत, गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया, थाना इरादतनगर क्षेत्र के थपेंड़ा गांव का मामला।

इटावा- दो पक्षो में मारपीट के बाद हुई पत्थरबाजी, पत्थरबाजी व मारपीट में दर्जनभर लोग घायल, मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग हुए घायल, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोगों को लिया हिरासत में, जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गिलहरी का मामला।

सहारनपुर- मामूली बात को लेकर युवक ने मारी गोली, घायल युवक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, थाना सदर बाजार क्षेत्र के जैन कॉलेज की घटना।

अमेठी- केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का सातवें वें दिन का दौरा, विधानसभा भेंटुआ व भादर के कई गांवों जाएंगी, आयोजित कई सामाजिक कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा, लोगों से मुलाकात करते हुए करेंगी प्रचार प्रसार।

बुलंदशहर- आज 11 बजे मायावती करेंगी जनसभा को संबोधित, गौतमबुद्ध नगर के सिकंदराबाद में होनी है जनसभा, प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी के पक्ष में पूर्व सीएम मांगेंगी वोट, बुलंदशहर से प्रत्याशी गिरीश जाटव के पक्ष में मांगेंगी वोट।

सीतापुर- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सीतापुर दौरा, आज 11 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेगे सीतापुर, जीआईसी ग्राउंड में उतरेगा हेलीकॉप्टर, खैराबाद के मछरेहटा रोड स्थित जेपी लॉन पहुंचेंगे , बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में होंगे शामिल, मोहनलालगंज के बूथ अध्यक्षों को भी करेंगे संबोधित।

दिल्ली- कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर किया पोस्ट, मोदी जी के बौखलाहट भरे भाषण से दिखा- खड़गे, प्रथम चरण के नतीजों में INDIA जीत रहा- खड़गे, पीएम ने वही किया जो उन्हें संघ के संस्कारों में मिला, देश की जनता अब झूठ के झांसे में नहीं आने वाली- खड़गे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp