अवध सूत्र पर बड़ी खबरें
लखनऊ- लखनऊ के शहीद स्मारक का शौचालय बंद, वर्षों से बंद पड़ा शहीद स्मारक का शौचालय, अफसरो की अनदेखी के चलते बंद है शौचालय,. शौचालय में पानी न होने के कारण लटका ताला,शहीद स्मारक आने वाले पर्यटक और लोग परेशान।
कौशाम्बी- लोकसभा चुनाव को लेकर CMO को हटाने की मांग, जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत ,कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र ,पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के निवासी होने के कारण हटाने की मांग,लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का लग रहा आरोप।
बदायूं- बदायूं हत्याकांड पर एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस,साजिद बचपन से बहुत बीमार रहता था-SSP,साजिद बीमार होने पर बहुत उग्र हो जाता था-SSP,चाकू खरीदने की जगह का पता चला-एसएसपी,जावेद ने पूछताछ में कई खुलासे किये-एसएसपी, जावेद ने कहा वो अंदर नहीं गया था- एसएसपी, साजिद ने पुलिस पर फायरिंग की – एसएसपी ,जवाबी कार्रवाई में साजिद को गोली लगी-SSP, साजिद कई बार हिंसक हो जाता था-एसएसपी,साजिद और जावेद एक साथ भागे थे-एसएसपी,पत्नी को बच्चे न होने से परेशान था साजिद-SSP
इटावा- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, घर में कमरे के अंदर युवक ने लगाई फांसी, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम,मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,भरथना कस्बा के ब्रजराज नगर का मामला।
मैनपुरी- दलित की ज़मीन का भूमाफिया ने कराया फर्जी बैनामा, भू माफिया हरीसेवक पांडेय पर लगाया आरोप,दलित पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार,एलाऊ थाना क्षेत्र निवासी है भूमाफिया हरीसेवक पांडेय,पीड़ित ने कर्ज के रूप में लिये थे 6 लाख रुपए, एलाऊ थाना क्षेत्र के भौगांव गांव का मामला।
अलीगढ़- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों के साथ मारपीट, मारपीट से आक्रोशित छात्रों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन,मारपीट करने वाले छात्रों पर केस लिख गिरफ्तार करने की मांग, हिंदू छात्र होली खेलने के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पहुंचे थे, डिपार्टमेंट में मौजूद मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन का किया हिंदूवादी छात्रों ने घेराव।
महोबा- मरीज से ऑपरेशन के नाम पर 13000 हजार की वसूली,दो दिन पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था मरीज,15 हजार की मांग पर तीमारदारों ने 13000 हजार दी नगदी, श्रीनगर थाना क्षेत्र के भड़रा गांव का रहने वाला है मरीज, मरीज के तीमारदारों ने सीएमएस से की शिकायत।
कानपुर देहात- बिना रजिस्ट्रेशन अवैध तरीके से संचालित पैथोलॉजी, अवैध पैथोलॉजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बिना टेक्नीशियन की चलाई जा रही है पैथोलॉजी,मरीजों की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़,ब्लॉक सरवन खेड़ा क्षेत्र के बालाजी पैथोलॉजी का वीडियो।
बदायूं – युवक की पीटकर हुई हत्या का मामला,फरार चल रहे दो अभियुक्तों गिरफ्तार, हत्या में प्रयोग दो लाठी पुलिस ने बरामद की, पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा, उघैती क्षेत्र के सरेरा चौराहा से हुई गिरफ्तारी, एपूरा गांव में हुई थी युवक की पीटकर हत्या।
जालौन- लापरवाही के चलते लाइन मैन की हुई मौत,बिजली विभाग के कर्मचारी की लापरवाही से मौत,खंबे में चढ़कर लाइन सही करते समय लगा था करंट,चिकित्सकों ने लाइन मैन को मृत घोषित किया, सिरसा थाना क्षेत्र के न्यामतपुर चौकी क्षेत्र का मामला।
रामपुर- सपा नेता आजम खान को राहत,MP-MLA कोर्ट से आजम खान को राहत, डूंगरपुर ज़मीन केस में आज़म खान बरी,घर में घुसकर मारपीट करने का था केस,घर का सामान तोड़ने समेत अन्य आरोप में बरी।
बिजनौर- बीएसपी ने नगीना सीट से सुरेन्द्र पाल को बनाया उम्मीदवार, बीएसपी सम्मेलन मे नगीना लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा,नगीना के निजी बैंकट हाल में बसपा सम्मेलन का आयोजन।
बहराइच – फांसी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,5 माह पूर्व 22 अक्टूबर को हुआ था निकाह,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बहराइच के थाना पयागपुर के इंद्रापुर का मामला।
हरदोई- पुलिस ने 14 कुंटल सीप पकड़ी, मौके से सभी सीप तस्कर फरार,तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी,नदी के किनारे तस्करों ने सीप की थी एकत्रित,हरदोई के पाली थाने का मामला।
बांदा – तालाब में नहाने गया 35 वर्षीय युवक तालाब में डूबा ,2 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव,पुलिस बल, फायर बिग्रेड की टीम रेस्क्यू में जुटी,देहात कोतवाली के पेरन दाई इलाके का मामला।
देहरादून- संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल का बयान,’सभी सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुंच चुके हैं,’कल को होने वाले नामांकन के दौरान निगरानी करेंगे-बंसल, प्रत्याशियों,पार्टियों के खर्च की पूरी निगरानी की जाएगी-बंसल, लोकसभा निर्वाचन में शराब के दुरुपयोग पर कार्रवाई जारी’,’शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही।
डोईवाला- देहरादून से बेंगलुरु के लिए एक और फ्लाइट की शुरुआत, देहरादून से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट की शुरूआत, आज विस्तारा ने देहरादून से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू की, देहरादून से सप्ताह के प्रत्येक दिन की जाएगी संचालित, देहरादून एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए अब दो फ्लाइट, एक उड़ान इंडिगो की पहले से ही की जा रही संचालित।
दिल्ली- सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, यूपी को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी,पहले,दूसरे चरण की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन,उम्मीदवारों के नाम को लेकर कांग्रेस आज करेगी मंथन, थोड़ी देर में कांग्रेस मुख्यालय में CEC की बैठक होगी।
दिल्ली – दिल्ली वित्त मंत्री आतिशी का बयान , हाईकोर्ट से आज हमारी बड़ी जीत हुई है-आतिशी,22 अप्रैल की तारीख ED को HC ने दी है-आतिशी,आज मैं ईडी से ये पूछना चाहती हूं-आतिशी,जांच में ED-CBI को कुछ नहीं मिला-आतिशी, हजारों रेड के बाद 1 पैसा नहीं मिला-आतिशी।









