Written by
रामलला दर्शन के लिए रवाना हुई योगी कैबिनेट, लग्जरी बसों से निकला काफिला, सीएम विमान द्वारा पहुंचेंगे।
लखनऊ।अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए योगी कैबिनेट के मंत्री और एनडीए विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। विधानसभा के सामने से यह बसें निकलीं। दोपहर साढ़े 12 बजे विधायकों का यह दल राम मंदिर पहुंच जाएगा।
प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे।










