Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रेटर नोएडा : गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, रूस में भारत का झंडा फहराने वाली छात्रा सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ग्रेटर नोएडा : गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, रूस में भारत का झंडा फहराने वाली छात्रा सम्मानित

अवध सूत्र न्यूज़

ग्रेटर नोएडा : गलगोटियास विश्वविद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस को देश की प्रगति, लोकतंत्र और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य उत्सव के रूप में मनाया गया। गलगोटिया विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सेनानियों के साहस एवं बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. एके जैन ने झंडा फहराया। विश्वविद्यालय की 40वीं वाहिनी और 31वीं कन्या वाहिनी उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने कैडेट को उनकी उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Advertisement Box

कैडेट खुशी कुमारी को मिला बड़ा सम्मान

कैडेट खुशी कुमारी को ‘रसिया’ में हुए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मेडल पहनाया और चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में ‘ऐ वतन मेरे वतन, आबाद रहे तू’ जैसे गाने गाकर विद्यार्थियों ने वातावरण को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। इसके अलावा गलगोटिया विश्वविद्यालय की छात्रा और 31वीं कन्या वाहिनी उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन की कैडेट रितिका चौधरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ एनसीसी की महिला टुकड़ी के साथ मार्च-पास्ट में सलामी देने का अवसर प्राप्त हुआ।

सुनील गलगोटिया ने बोली यह बड़ी बात

विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय गणतंत्र दिवस भारत की यात्रा, पहचान और लोकतांत्रिक सिद्धांतों का उत्सव है। जो इसकी विविध आबादी को एकता के सूत्र में बांधे रखता है। यह अतीत के बलिदानों को श्रद्धांजलि देने, वर्तमान की उपलब्धियों का जश्न मनाने और एक ऐसे भविष्य की कल्पना करने का दिन है, जहां राष्ट्र प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर होता है।

दुनिया का सबसे युवा देश भारत है : डॉ. ध्रुव गलगोटिया

विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि राष्ट्र द्वारा की गई प्रगति पर चिंतन करने के साथ-साथ यह भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने की एक संकल्प भावना को नागरिकों में पैदा करता है। समारोह के दौरान तकनीकी विकास, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण पर जोर, अधिक समृद्ध एवं समावेशी राष्ट्र के मनोभाव को नागरिकों के हृदय में भरता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। आज राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं को अपनी जिम्मेदारी और महती भूमिका को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने की जरूरत है। कार्यक्रम में गलगोटियास विश्वविद्यालय की एनसीसी यूनिट की लेफ़्टिनेंट गार्गी त्यागी एएनओ और एनसीसी प्रशिक्षक केयरटेकर ऑफ़िसर दुष्यंत राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp