Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर मुख्य समाचार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ- करवा चौथ के दिन BJP विधायक की लापता पत्नी मिलीं, BJP विधायक की लापता पत्नी को पुलिस ने बरामद किया, विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा बरामद, विधायक की पत्नी पुष्पा सफेदाबाद से बरामद की गईं, घर में किसी को बिना बताए निकल गई थीं पुष्पा वर्मा, सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से विधायक हैं सीताराम वर्मा, गाजीपुर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।

लखनऊ- बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का बयान, बीजेपी अनुसूचित सम्मेलन तैयारियों पर बोले, अवध प्रांत का अनुसूचित सम्मेलन होगा-कमलेश,तिरंगे की थीम पर लगाया गया है टेंट- कमलेश ,डेढ़ लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे-कमलेश, ‘सभी विधानसभा से कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे।

Advertisement Box

लखनऊ- केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का बयान, 31 दिसंबर को महिला मैराथन दौड़ होगी-कौशल, राष्ट्रीय लेवल की 22 किमी की मैराथन दौड़ होगी,1 नवंबर से 15 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे-कौशल , देशभर की महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं- कौशल।

लखनऊ- लखनऊ में कल होगा लैपटॉप वितरण कार्यक्रम,राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा रहेंगे मौजूद ,लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल रहेंगी मौजूद , म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगा कार्यक्रम।

प्रयागराज- जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में हंगामे का मामला , हंगामे और मतपेटी लूटने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई, हाईकोर्ट ने तोड़फोड़ बैलेट बॉक्स लूट का फोटो दिखाया, अधिवक्ताओं के आचरण पर उठाये सवाल, हाईकोर्ट ने 20 नवंबर को पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है, अधिवक्ता संघ का चुनाव तब तक स्थगित रहेगा, हाईकोर्ट के आदेश पर 27 अक्टूबर को हो रहा था मतदान, कर्नलगंज थाने में मामले में दर्ज कराई गई है एफआईआर, चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने को लेकर दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से जांच कर रही।

फतेहपुर – अवैध मौरंग मंडी में पुलिस ने मारा छापा , चांदपुर पुलिस ने अवैध मौरंग मंडी में मारा छापा, मौके में मिले 7 ओवरलोड ट्रैक्टर सीज, खनिज विभाग, एआरटीओ को पुलिस ने भेजी जानकारी, एआरटीओ, खनिज विभाग ने लगाया लाखों का जुर्माना, चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे का मामला।

ललितपुर- शोहदों के आतंक से छूटी 12वीं की छात्रा की परीक्षा, छेड़छाड़ का विरोध करना छात्रा को पड़ा भारी, शोहदों ने घर जाकर दी जान से मारने की धमकी, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई न करने का आरोप, छात्रा ने एसपी से लगाई शोहदों पर कार्रवाई की गुहार, नाराहट क्षेत्र के डोंगरा कला चौकी के रीछपुरा की घटना।

मेरठ – लिफ्ट देने के बहाने मंदबुद्धि युवती से छेडछाड़, छेड़छाड़ होने पर पीड़िता ने मचाया शोर, लोगों से घिरने पर छोड़कर भागा आरोपी, आरोपी के खिलाफ कराया गया मुकदमा दर्ज, टीपीनगर में शनि मंदिर बम्बा के पास की घटना।

अमेठी- 25 लाख कीमत के 1167 कछुआ बरामद, एक पिकअप पर‌ लदे थे 1167 कछुआ, पुलिस ने 3 कछुआ तस्कर को किया गिरफ्तार, जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, वन विभाग की टीम भी रही शामिल।

प्रयागराज- सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी की खारिज, आजम खान की अग्रिम जमानत अर्जी की खारिज, सामाजिक कार्यकर्ता वकार अली खान ने दर्ज कराया है केस, 19 सितंबर 2022 को रामपुर थाना में दर्ज कराया मुकदमा, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा।

कानपुर – मानकविहीन निर्माणधीन बिल्डिंग से मजदूर की गिरकर मौत, बांसमंडी के हमराज कॉम्प्लेक्स के पीछे का मामला , मजदूरों के पास नहीं था कोई भी सुरक्षा उपकरण, लिफ्ट वाले एरिया में चौथे फ्लोर से गिरकर हुई मौत, अनवरगंज थाना क्षेत्र का मामला।

महराजगंज- धान क्रय केंद्र का वित्त राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए- मंत्री, नियमित रूप से अधिकारियों की निगरानी में हो धान क्रय- मंत्री,डबल इंजन की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी- मंत्री, परतावल स्थित मंडी में डीएम और राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ।

हापुड़ – चिकन बिरयानी में छिपकली निकलने से मचा हड़कंप, छिपकली निकलने पर लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने बिरयानी बेचने वाले को हिरासत में लिया, बिरयानी में छिपकली निकलने का वीडियो वायरल, धौलाना थाना के बस स्टैंड की घटना।

हमीरपुर- विवाद में दबंग ने फोड़ा बुजुर्ग का सिर, ग्राम समाज की जमीन पर गोबर डालने को लेकर विवाद, दबंग ने गाली-गलौज कर मारपीट की, घायल बुजुर्ग को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव का मामला।

संभल- किशोरियों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, आरोपी शादी के बहाने से करते थे किशोरियों का सौदा, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला।

बदायूं- फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद पति एक वर्ष के लड़के को लेकर फरार , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बादल का मामला।

सहारनपुर- नगर निगम की जमीन से हटवाया गया अवैध कब्जा, जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे को हटवाया, कब्जाधारियों की प्रशासन, पुलिस से नोंकझोंक भी हुई, विरोध के बावजूद भी टीम ने अवैध कब्जे को हटाया, थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड का मामला।

इटावा- युवक का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर लगाया जाम, सैफई हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज पर लगाए गम्भीर आरोप, मारपीट मामले में दारोगा ने युवक के पिता को उठा लाई थी, रुपये की मांग करने का लगाया आरोप, दारोगा व दूसरे पक्ष पर परिजन हत्या का लगा रहे आरोप, मौके पर सीओ सैफई व पुलिस बल मौजूद, सैफई के सैफई हवाई पट्टी रकुइया पुल राहीन मार्ग की घटना।

हल्द्वानी- हल्द्वानी में जल्द हार्ट के मरीजों का होगा इलाज , सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिलेगी सुविधा, जल्द कुमाऊं मंडल के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी, हार्ट के ऑपरेशन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी, 9 करोड़ की लागत से कैथ लैब का निर्माण हो रहा है।

देहरादून- देहरादून में डेंगू की स्थित अब नियंत्रण में , स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने कहा , डेंगू पर अब स्थिति नियंत्रण में है- विनीता शाह, मामले भी कम दर्ज किए जा रहे हैं- विनीता शाह, नैनीताल में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य के लिहाज से हमारी पूरी तैयारी है, लगातार प्रत्येक जिलों में निगरानी बनाए हुए हैं।

दिल्ली- दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान, नगर निगम के कर्मचारियों को पक्का करेंगे-केजरीवाल, 5000 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा-केजरीवाल, 15 साल से नगर निगम में बीजेपी की सरकार थी, सफाई कर्मचारियों का शोषण किया गया-केजरीवाल , हमारा वादा था हम सभी कर्मचारियों को पक्का करेंगे, पंजाब में 3000 से ज्यादा कर्मचारियों को पक्का किया, डेढ़ साल के अंदर 3000 कर्मचारियों को पक्का किया, सभी कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिलने लगी है, सभी को दीपावली, छठ का शुभकामनाएं-केजरीवाल।

राजस्थान- अलवर के तिजारा में सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा बालक नाथ के लिए CM योगी की जनसभा, राजस्थान की धरती वीरों की धरती है – सीएम योगी, राजस्थान की धरती को मैं नमन करता हूं- सीएम योगी, हमारी सरकार में भव्य राम मंदिर बन रहा – सीएम, हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया- सीएम, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा – सीएम, अयोध्या का समाधान नहीं चाहती थी कांग्रेस – सीएम, कांग्रेस ने कभी इतिहास को नहीं समझा- सीएम योगी, यूपी में 55 लाख गरीबों को आवास दिए- सीएम योगी, कांग्रेस ने देश में कई समस्याएं पैदा की – सीएम योगी, मोदी जी समस्याओं का समाधान कर रहे – सीएम योगी, सबका साथ सबका विकास BJP का लक्ष्य- सीएम योगी, हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है- सीएम योगी, समाज के हर वर्ग को योजना का लाभ मिला- सीएम, यूपी में करोड़ों लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा- CM, राजस्थान के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा- CM, सभी को सुरक्षा और समृद्धि मिलनी चाहिए- सीएम योगी, क्या आप जानते हैं कन्हैया की हत्या कैसे हुए- सीएम, ये घटना यूपी में होती तो क्या होता सभी जानते हैं- सीएम।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp